*सहजीवी*
*सहजीवी*(symbiosis)
🌴🌹🌴
जानता है कृषक
गेहूँ के साथ
चने की बुआई से
लाभ दोहरा ही होता है
क्योंकि
बिना अतिरिक्त प्रयास के ही
वे एक दूसरे के -
"जीवन के पूरक बन जाते हैं"-
देकर एक दूजे को
अपने भीतर का
थोडा़-थोडा़ सत्व.....
जानता नहीं गृहस्थ
मूक दानों से हरियाने तक
*सहजीवी* होकर
औरों को संतुष्ट रखने का
यह मंत्र....
तभी तो
उखाड़ फेंक रहा है
साथ जी रहे रिश्तों को
*खरपतवार* की तरह।
🌹🌹

Comments
Post a Comment